Close Menu
साहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारीसाहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वक्ता मंच रायपुर ने नवोदित रचनाकारों को दिया सम्मान, काव्य गोष्ठी में बिखरे साहित्य के रंग
    • सवाल सिर्फ आंदोलन का नहीं – चैतन्य गोपाल
    • ‘कॉकरोच’ को पड़ा थप्पड़, और बेनकाब हुई हमारी दोहरी मानसिकता
    • संसार मांस का भूखा : ✍️ cosmic Whale
    • चल दिस हमर भोको लोलो रैपर “एप्पी राजा”|छत्तीसगढ़ महतारी के बेटा अमर रही
    • पर्व का स्वाद : डॉ सरोज दुबे “विधा”
    • लोकप्रियता किसकी? कवि की या कविता की : चैतन्य गोपाल
    • बशीर बद्र सिर्फ़ शायर नहीं,रिश्तों की नरम धूप हैं : बीना
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Contact
    Facebook X (Twitter) Instagram
    साहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारीसाहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारी
    Subscribe
    Tuesday, August 4
    • Home
    • हमर माटी | हमर साहित्य
    • आज की कविता
    • साहित्यकार परिचय
    • खबर साहित्य
    • संपादकीय
    साहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारीसाहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारी
    Home»आज की कविता

    हाँ मैं युवा हूँ :✍️कवि लीलाधर सिन्हा

    sahitya36garh 01By sahitya36garh 01May 29, 2026Updated:May 29, 2026 आज की कविता No Comments2 Mins Read
    साभार : कवि लीलाधर जी
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Threads Copy Link

    नारी का करता मान सदा, मैं भारत का नवयुवा हूँ

    सनातन पावन धरा नमन, मर्यादा का मैं स्वर हूँ

    त्याग तपस्या जीवन मेरा, धर्म पथों का पथिक बना

    अन्यायों के तम को हरने, दीपक सा मैं जलता हूँ

    पत्नी रक्षा हित रघुनंदन, लंका सिंहासन डोल गया

    अधर्मी रावण धरती पर, क्षण भर में ही बोल गया

    मर्यादा की ज्योति लिए, अयोध्या पथ मैं चल पड़ा

    धर्म की राह दिखाने को, फिर से राम ही बन खड़ा

    बाणों की शय्या पर सोकर, व्रत को कभी न तोड़ा है

    भीष्म पितामह की प्रतिज्ञा, जीवन भर मैंने जोड़ा है

    कुरुक्षेत्र की धूल बता दे, क्या होता है धर्म महान

    मृत्यु को जिसने गले लगाया, वही बना इतिहास महान

    हनुमान-सा बल मेरे अंदर, अन्यायों से टकराता हूँ

    शिवाजी बन, संभाजी बन, हर अत्याचारी मिटाता हूँ

    मुगलों के अत्याचारों पर, वज्र बनकर मैं गिरता हूँ

    भारत माँ की रक्षा खातिर, हर रण में आगे बढ़ता हूँ

    फाँसी के फंदे को चूम, हँसते-हँसते झूल गया

    इंकलाब की गूँज बना, रक्त मेरा भी फूल गया

    भगत सिंह की ज्वाला बनकर, हर दिल में मैं जलता हूँ

    देश भक्ति की आग लिए, रण में कूद मचलता हूँ

    दानवीर कर्ण-सा देता, अपना सब कुछ त्याग दिया

    मित्र धर्म की खातिर मैंने, अपनों से भी युद्ध किया

    सूर्य समान तेजस्वी मैं, कुंती का वह लाल बना

    संकट में जो अडिग खड़ा हो, ऐसा अटल मिसाल बना

    शिव तांडव की गर्जन बन, कैलाशों को भी हिलाता हूँ

    भक्त बनकर महादेव का, शीश चढ़ाकर आता हूँ

    एक नहीं सौ जन्म लगें तो, फिर भी ऋण उतरे ना

    भोलेनाथ की कृपा बिना, जीवन सच्चा बने ना

    द्रौपदी की लाज बचाने, गीता का उपदेश दिया

    धर्म युद्ध के रण में आकर, सत्य का संदेश दिया

    लक्ष्मण बन त्याग किया मैंने, राजमहल भी छोड़ दिया

    भाई धर्म की खातिर मैंने, वन से नाता जोड़ लिया

    जब-जब भारत संकट में हो, मैं ही आगे आता हूँ

    सीना तान खड़ा हो जाता, दुश्मन को ललकारता हूँ

    जीत अगर मैं ठान लूँ तो, काल भी मुझसे हारा है

    हाँ मैं युवा, पुरुष वही हूँ, जिसने इतिहास संवारा है

    ✍️कवि लीलाधर सिन्हा |भंडारपुर खैरागढ़ (छत्तीसगढ़)

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Threads Telegram Copy Link
    sahitya36garh 01
    • Website

    Keep Reading

    संसार मांस का भूखा : ✍️ cosmic Whale

    पर्व का स्वाद : डॉ सरोज दुबे “विधा”

    पक्का बना मकान – डॉ. सरोज दुबे ‘विधा’

    मोर सपना के छत्तीसगढ़ : कवि विजय चतुर्वेदी

    मंच का मापदंड : ✍️ डॉ. सरोज दुबे “विधा”

    तथास्तु : ✍️बीना

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Read More

    बशीर बद्र सिर्फ़ शायर नहीं,रिश्तों की नरम धूप हैं : बीना

    June 16, 2026

    संसार मांस का भूखा : ✍️ cosmic Whale

    June 19, 2026

    मोर सपना के छत्तीसगढ़ : कवि विजय चतुर्वेदी

    May 26, 2026

    मंच का मापदंड : ✍️ डॉ. सरोज दुबे “विधा”

    May 22, 2026

    आत्मा की धीमी लेकिन गहरी आवाज़ : ”बीना”

    May 11, 2026

    हमर हरेली – हरेली त्योहार नहीं संस्कार है : मोकेंद्र कन्नौजे

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Categories

    • हमर माटी | हमर साहित्य
    • आज की कविता
    • साहित्यकार परिचय
    • खबर साहित्य
    • संपादकीय

    LInks

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    About Editor

    Name: – Chaitanya Gopal 

    Email ID: – sahitya36garh@gmail.com

    Contact Number: – +91 7415 233 154

    Address: – Office Sahitya36garh, Laxmi Niwas Building. Ground Floor, Juna Bilaspur, 495001

    © 2026 Website Designed by साहित्य36गढ़.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.