Close Menu
साहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारीसाहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Hacked by Chinafans
    • वक्ता मंच रायपुर ने नवोदित रचनाकारों को दिया सम्मान, काव्य गोष्ठी में बिखरे साहित्य के रंग
    • सवाल सिर्फ आंदोलन का नहीं – चैतन्य गोपाल
    • ‘कॉकरोच’ को पड़ा थप्पड़, और बेनकाब हुई हमारी दोहरी मानसिकता
    • संसार मांस का भूखा : ✍️ cosmic Whale
    • चल दिस हमर भोको लोलो रैपर “एप्पी राजा”|छत्तीसगढ़ महतारी के बेटा अमर रही
    • पर्व का स्वाद : डॉ सरोज दुबे “विधा”
    • लोकप्रियता किसकी? कवि की या कविता की : चैतन्य गोपाल
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Contact
    Facebook X (Twitter) Instagram
    साहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारीसाहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारी
    Subscribe
    Saturday, September 19
    • Home
    • हमर माटी | हमर साहित्य
    • आज की कविता
    • साहित्यकार परिचय
    • खबर साहित्य
    • संपादकीय
    साहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारीसाहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारी
    Home»खबर साहित्य

    वक्ता मंच रायपुर ने नवोदित रचनाकारों को दिया सम्मान, काव्य गोष्ठी में बिखरे साहित्य के रंग

    sahitya36garh 01By sahitya36garh 01July 22, 2026Updated:July 22, 2026 खबर साहित्य No Comments2 Mins Read
    वक्ता मंच द्वारा आयोजित नवोदित रचनाकार सम्मान समारोह। 19 जुलाई रायपुर
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Threads Copy Link

    रायपुर, 19 जुलाई। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच, रायपुर द्वारा 19 जुलाई को एक भव्य साहित्यिक आयोजन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवोदित रचनाकारों को मंच प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास का विकास करना तथा उनकी साहित्यिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से आए रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कविताओं एवं साहित्यिक रचनाओं का प्रभावशाली पाठ किया।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “नवोदित रचनाकार सम्मान” रहा, जिसके अंतर्गत चयनित साहित्यकारों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनकी साहित्य साधना का सम्मान किया गया।

    तस्वीर – वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते जी मंच संचालन करते हुए

    आयोजन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पं पी के तिवारी थे एवं अध्यक्षता वरिष्ठ लेखिका सीमा पांडेय ने की। राजकुमार धर द्विवेदी,शुभा शुक्ला ‘निशा ‘ एवं ज्योति शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी। अतिथियों ने अपने संबोधन में नवोदित रचनाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है और युवा रचनाकारों की सशक्त लेखनी भविष्य में समाज को नई दिशा प्रदान करेगी।कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार साहित्यिक आयोजनों के माध्यम से नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया गया।

    सम्मान प्राप्त करने वाले रचनाकारों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को साहित्य के विकास के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।वक्ता मंच रायपुर एक पंजीकृत संस्था है, जो वर्ष 1993 से साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।

    इस वर्ष भी संस्था ने जन एकता फाउंडेशन के सहयोग से इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में नवोदित साहित्यकारों ने सहभागिता की।

    सभी प्रतिभागियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज, संस्कृति, संवेदनाओं एवं समकालीन विषयों पर सार्थक अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब सराहना प्राप्त की।संस्था के अध्यक्ष राजेश पराते, उपाध्यक्ष दुष्यंत साहू, संरक्षक ज्योति शुक्ला तथा संयोजक शुभम साहू ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था के ये चारों पदाधिकारी साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Threads Telegram Copy Link
    sahitya36garh 01
    • Website

    Keep Reading

    Hacked by Chinafans

    चल दिस हमर भोको लोलो रैपर “एप्पी राजा”|छत्तीसगढ़ महतारी के बेटा अमर रही

    बशीर बद्र सिर्फ़ शायर नहीं,रिश्तों की नरम धूप हैं : बीना

    साहित्य साधना से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, डॉ. सरोज दुबे ‘विधा’ बनीं अनेक साहित्यकारों की प्रेरणा

    मोर सपना के छत्तीसगढ़ : कवि विजय चतुर्वेदी

    उभरती प्रतिभाओं को मिला मंच “HEAVEN WRITES” का एक और सफल कार्यक्रम

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Read More

    सार्थक जीवन की ओर : ✍️ चैतन्य गोपाल

    May 6, 2026

    ‘कॉकरोच’ को पड़ा थप्पड़, और बेनकाब हुई हमारी दोहरी मानसिकता

    June 19, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर छाई मुंगेली की बेटी : कत्थक में गोपिका कश्यप को प्रथम स्थान

    May 22, 2026

    हमर हरेली – हरेली त्योहार नहीं संस्कार है : मोकेंद्र कन्नौजे

    May 13, 2026

    लोकप्रियता किसकी? कवि की या कविता की : चैतन्य गोपाल

    June 19, 2026

    गतिशील गंतव्य : ✍️बीना

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Categories

    • हमर माटी | हमर साहित्य
    • आज की कविता
    • साहित्यकार परिचय
    • खबर साहित्य
    • संपादकीय

    LInks

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    About Editor

    Name: – Chaitanya Gopal 

    Email ID: – sahitya36garh@gmail.com

    Contact Number: – +91 7415 233 154

    Address: – Office Sahitya36garh, Laxmi Niwas Building. Ground Floor, Juna Bilaspur, 495001

    © 2026 Website Designed by साहित्य36गढ़.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.