Close Menu
साहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारीसाहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बशीर बद्र सिर्फ़ शायर नहीं,रिश्तों की नरम धूप हैं : बीना
    • साहित्य साधना से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, डॉ. सरोज दुबे ‘विधा’ बनीं अनेक साहित्यकारों की प्रेरणा
    • प्रचारतंत्र के भेंट चढ़ता साहित्यकार – चैतन्य गोपाल
    • हाँ मैं युवा हूँ :✍️कवि लीलाधर सिन्हा
    • पक्का बना मकान – डॉ. सरोज दुबे ‘विधा’
    • मोर सपना के छत्तीसगढ़ : कवि विजय चतुर्वेदी
    • उभरती प्रतिभाओं को मिला मंच “HEAVEN WRITES” का एक और सफल कार्यक्रम
    • अंतरराष्ट्रीय मंच पर छाई मुंगेली की बेटी : कत्थक में गोपिका कश्यप को प्रथम स्थान
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Contact
    Facebook X (Twitter) Instagram
    साहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारीसाहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारी
    Subscribe
    Thursday, June 18
    • Home
    • हमर माटी | हमर साहित्य
    • आज की कविता
    • साहित्यकार परिचय
    • खबर साहित्य
    • संपादकीय
    साहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारीसाहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारी
    Home»संपादकीय

    सार्थक जीवन की ओर : ✍️ चैतन्य गोपाल

    sahitya36garh 01By sahitya36garh 01May 6, 2026Updated:May 11, 2026 संपादकीय 1 Comment3 Mins Read
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Threads Copy Link

    संपादकीय लेख में आज संपादक चैतन्य गोपाल की कलम से “सार्थक जीवन की ओर” पर नज़र डालते हैं।

    “सार्थक जीवन की ओर” शीर्षक न केवल एक शीर्षक है बल्कि यह एक यात्रा है जो किसी व्यक्तित्व द्वारा की जाती है। सार्थक जीवन एक उद्देश्यपूर्ण प्रयास है। हालांकि जिसके सफल या असफल होने का कोई निश्चित मानक नहीं है, पर इसके सार्थक होने में असफलता बाधा नहीं बन पाती। अतीत के पन्नों को अगर खंगाला जाए तो हम पाएंगे कि सामान्यतः जीवन की सार्थकता सामाजिक क्षेत्रों में वरीयता पा लेने या धार्मिक अथवा आध्यात्मिक कर्मों में प्रवृत्त साधकों की तृप्त भावनाओं में निहित होती थी, किंतु वर्तमान परिदृश्यों में जीवन के सार्थक होने का क्षेत्र अपना विस्तार कर चुका है। हालांकि हर क्षेत्र की अपनी चुनौतियां है, अपनी ही रूपरेखाएं और अपनी ही सीमाएं हैं। नवाचार प्रयास और सफलता के साथ- साथ “सार्थकता” में भी प्रवेश कर चुकी है अतः इसके मायनों ने भी खुले आसमान में अपना विस्तार पा लिया है, उद्देश्यों में वृद्धि हुई है । मनुष्य एक लक्ष्योन्मुखी जीव है। सतत् प्रयास इसकी सहज प्रवृत्ति तो है लेकिन लक्ष्य सिद्धि केवल इस बात पर निर्भर नहीं कि केवल अंतिम प्रयास जो सफल हुआ हो वही महत्वपूर्ण है और शेष नहीं। कथन का तात्पर्य यह है, कि अंतिम और सफल प्रयास से पहले न जाने कितने ही और असफल प्रयास किए गए होंगे। इन सभी असफल प्रयासों में एक के बाद एक कई कमियां क्रमशः सफलता प्राप्ति के बढ़ते क्रम में हुई होंगी जिसके परिणामस्वरूप हर बार ही पिछली कमियों को पूरा करते सफलता का अभीष्ट रूप प्राप्त हुआ होगा। इस तरह हर असफल प्रयास भी एक के बाद एक निदानात्मक स्वरूप में हो प्रतीत हुई है। विरोधाभास संभव है,लेकिन जीवन की यात्रा और उस यात्रा के सफल या सार्थक होने या सार्थक नहीं होने का समीकरण भी कुछ ऐसा ही है जहां निरर्थक कुछ भी नहीं है। जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना और उसके लिए प्रयासरत रहना ही सार्थक होना है। उदाहरण के तौर पर मेरी एक स्वरचित कविता के रूप में आज के एक युवा के मन की बात करते हैं और जानते हैं कि उसकी क्या चुनौतियां हैं जीवन की सार्थकता के लिए :-

    ” मैं
    परीक्षार्थी हूं
    कभी छात्र हुआ करता था
    अब बेरोजगार परीक्षार्थी हूं..
    दुनिया की चकाचौंध से अलग
    अपने गांव,
    घर,
    माता-पिता, भाई बहन
    और स्वयं से ही दूर
    दूर किसी अनजान शहर की
    किसी अनजान गली में
    10×10 का एक तंग कमरा
    एक अलग ही दुनिया
    जहां मैं अपनी महत्वाकांक्षा
    माता-पिता की उम्मीद
    समाज की उलाहना
    और मेरे सफल होने की चाह में राह देखती
    मेरी प्रेयसी…तथा इन सब के उपरांत
    निरंतर असफलताओं के बोझ में दबा हुआ मैं
    बेहतर कल के लिए सब भुला देता हूं
    रोआंसा हो के मुस्कुरा देता हूं
    कि महज कुछ अंक मेरी सामाजिक गरिमा को
    परिभाषित करने लग जाते हैं
    मेरी असफलता चर्चा का विषय बन जाती है
    इन सब के बीच
    मेरी जी तोड़ मेहनत कहीं लुप्त हो जाती है
    रात – रात भर जाग कर
    मेरी आंखों के नीचे बने रात्रि के वो काले अंश कोई नहीं देख पाता
    और मेरी भावनाएं
    मेरी कुर्सी में रखे उस तकिए सी दब गई है
    जिसमें अब कोई भी संचार नहीं
    मन ही मन मैं अनंत बार हारता हूं
    मेरे अंदर का योद्धा परंतु
    वह समर्पण नहीं करता
    टूटता है पर नहीं मरता
    विजेता बनूंगा
    स्वप्न ये सोने नहीं देता
    मैं जानता हूं की जरूर जीतूंगा..
    स्वप्न देखता परीक्षार्थी हूं
    बेरोजगार परीक्षार्थी हूं..। “

    तात्पर्य ये है कि प्रयास ही एक मात्र चाबी है उस ताले की जो अन्ततः सफ़लता से सरोकार कराता है। विफलता के भय से आत्मसमर्पण न किया जाए वरन् संपूर्ण समर्पण ज्ञान के लिए हो तो निष्कर्षतः पाएंगे कि प्रयास मात्र ही सार्थकता है..
    यदि आप प्रयासरत हैं अर्थात् आपका जीवन सार्थक होने की ओर है…

    सार्थक जीवन की ओर

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Threads Telegram Copy Link
    sahitya36garh 01
    • Website

    Keep Reading

    प्रचारतंत्र के भेंट चढ़ता साहित्यकार – चैतन्य गोपाल

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Beena on May 12, 2026 7:21 am

      Keep the spirit up .. Loads of blessings, today and always 😊😊❤️

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Read More

    हाँ मैं युवा हूँ :✍️कवि लीलाधर सिन्हा

    May 29, 2026

    तथास्तु : ✍️बीना

    May 17, 2026

    “वीरांगना बहादुर कलारिन का संघर्ष” : भागवत जायसवाल कृत बहादुर कलारिन ✍️ रमेश गौर की कलम से

    May 8, 2026

    सार्थक जीवन की ओर : ✍️ चैतन्य गोपाल

    May 6, 2026

    मंच का मापदंड : ✍️ डॉ. सरोज दुबे “विधा”

    May 22, 2026

    बशीर बद्र सिर्फ़ शायर नहीं,रिश्तों की नरम धूप हैं : बीना

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Categories

    • हमर माटी | हमर साहित्य
    • आज की कविता
    • साहित्यकार परिचय
    • खबर साहित्य
    • संपादकीय

    LInks

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    About Editor

    Name: – Chaitanya Gopal 

    Email ID: – sahitya36garh@gmail.com

    Contact Number: – +91 7415 233 154

    Address: – Office Sahitya36garh, Laxmi Niwas Building. Ground Floor, Juna Bilaspur, 495001

    © 2026 Website Designed by साहित्य36गढ़.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.