Close Menu
साहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारीसाहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वक्ता मंच रायपुर ने नवोदित रचनाकारों को दिया सम्मान, काव्य गोष्ठी में बिखरे साहित्य के रंग
    • सवाल सिर्फ आंदोलन का नहीं – चैतन्य गोपाल
    • ‘कॉकरोच’ को पड़ा थप्पड़, और बेनकाब हुई हमारी दोहरी मानसिकता
    • संसार मांस का भूखा : ✍️ cosmic Whale
    • चल दिस हमर भोको लोलो रैपर “एप्पी राजा”|छत्तीसगढ़ महतारी के बेटा अमर रही
    • पर्व का स्वाद : डॉ सरोज दुबे “विधा”
    • लोकप्रियता किसकी? कवि की या कविता की : चैतन्य गोपाल
    • बशीर बद्र सिर्फ़ शायर नहीं,रिश्तों की नरम धूप हैं : बीना
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Contact
    Facebook X (Twitter) Instagram
    साहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारीसाहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारी
    Subscribe
    Tuesday, August 4
    • Home
    • हमर माटी | हमर साहित्य
    • आज की कविता
    • साहित्यकार परिचय
    • खबर साहित्य
    • संपादकीय
    साहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारीसाहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारी
    Home»संपादकीय

    लोकप्रियता किसकी? कवि की या कविता की : चैतन्य गोपाल

    sahitya36garh 01By sahitya36garh 01June 19, 2026Updated:June 19, 2026 संपादकीय No Comments3 Mins Read
    file photo
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Threads Copy Link

    एक दौर था जब कविता कवि की पहचान बनती थी एक कवि अपनी सबसे लोकप्रिय कविता के नाम से जाना जाता था अब ज़माना थोड़ा बदल गया है अब कवि अपनी कविता को पहचान दिलाने के लिए के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाता दिखाई पड़ता है। एक अच्छी कविता लिखी जाए या न लिखी जाए पर प्रचार तंत्र की व्यवस्था पहले से ही तय हो जाती है। बैकग्राउंड में कौन सी आकर्षक इमेज लगानी है बैकग्राउंड में कौन सी आकर्षक और गहरी संगीत लगानी है।रील, फोटोशूट, पोस्टर डिजाइन या यूं कहूँ कि इस स्तर का आडंबर कि कोई नेता भी देखकर शरमा जाए, उसे लगे कि  चुनाव के दौरान इस स्तर का प्रयास तो मैं भी कभी नहीं कर पाया। साफ तौर पर कहूं तो शब्दों से अधिक प्रचार का शोर सुनाई पड़ता है।

    यह कहना गलत होगा कि सोशल मीडिया ने केवल नुकसान ही किया है। सच तो यह है कि इसी सोशल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से ही अनेक प्रतिभाशाली लेखकों और कवियों को पाठकों तक पहुँचाया गया है। जिन लोगों को मंच नहीं मिल पाता था, उन्हें सोशल मीडिया ने पहचान दिलाई है। लेखक और पाठक के बीच की दूरी कम करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    दरअसल गौर करने वाली बात ये है कि जब भी हम सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर कोई रचना पढ़ते या देखतें हैं तो एक औसत सी रचना भी हमें प्रभावित कर जाती है क्योंकि उसके पीछे जो गहरी संवेदनशील बैकग्राउंड म्यूजिक होती है वो हमारे मन को इतनी गहराई में ले जाती है कि उस म्यूजिक के भरोसे हम उस रचना को भी गहरा समझ लेते हैं। इसी तरह बैकग्राउंड इमेज भी इस तरह लगाया जाता है मानो कि आर्टिस्ट ने वो इमेज सिर्फ उस रचना के लिए क्रिएट किया है।यदि इन सब चीज़ों से आप बच भी जातें हैं तो बची कुची कसर कमेंट सेक्शन में कमेंट करने वाले लोग पूरा कर देते है वो उस रचना को अपने पैमाने में रखकर इतनी तारीफ कर देते हैं कि पाठक स्वयं अपनी समझ पर संदेह करने लगता है और उसे लगता है कि शायद वह रचना की गहराई को समझ नहीं पा रहा, जबकि वास्तविकता यह हो सकती है कि रचना साधारण ही हो। हो सकता है उस औसत दर्जे के कॉन्टेंट को हम अपने समझ से ऊंचा मान लें।

    इसके साथ ही आजकल एक ट्रेंड और भी चर्चित है जहां कॉमेडी और पोएट्री को एक साथ लाया जाता है और उसे “पॉमेडी” का नाम दे दिया जाता है और उसके बाद जो सड़क छाप शायरियां होती है जिसका कोई हाथ पैर नहीं होता उन्हें लगता है तीन तुक वाले शब्दों को मिलाना ही तो है और काम हो गया। हालांकि ये भी मनोरंजन का एक तरीका हो सकता है जब तक वहां अश्लीलता हावी न हो। क्योंकि ये सब नेशनल प्लेटफॉर्म में होता है और इसके रचनाकार वर्ल्ड टूर भी कर रहे हैं अपने इन्हीं कॉन्टेंट के साथ।

    गौर करने वाली बात तो ये भी है कि दर्शक व पाठक भी उसे उसी गंभीरता से ग्रहण करते हैं, मानो साहित्य का वास्तविक स्वरूप यही हो। जब सत्रह-अठारह वर्ष का युवा ऐसी प्रस्तुतियों को कविता का मानक समझकर बड़ा होगा, तो स्वाभाविक है कि उसे यही साहित्य प्रतीत होगा। फिर उसे न पुस्तकों की आवश्यकता होगी, न परंपरा की, न किसी उस्ताद के संगति की।ऐसे कॉन्टेंट देखने के बाद तो उन्हें यही लगेगा कि बस “यही तो है साहित्य”! इतना ही तो करना होता है।

    यहां प्रश्न ये नहीं कि प्रचारतंत्र का पहिया कहां तक ले जाना है प्रश्न ये है कि लोकप्रियता का केंद्र क्या होना चाहिए? कवि का व्यक्तित्व, प्रस्तुतिकरण या स्वयं कविता?

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Threads Telegram Copy Link
    sahitya36garh 01
    • Website

    Keep Reading

    सवाल सिर्फ आंदोलन का नहीं – चैतन्य गोपाल

    ‘कॉकरोच’ को पड़ा थप्पड़, और बेनकाब हुई हमारी दोहरी मानसिकता

    प्रचारतंत्र के भेंट चढ़ता साहित्यकार – चैतन्य गोपाल

    सार्थक जीवन की ओर : ✍️ चैतन्य गोपाल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Read More

    अमृता ~ साहिर से सहर तक , रोज़ रोज़, इमरोज़ : ✍️ बीना

    May 11, 2026

    साहित्य साधना से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, डॉ. सरोज दुबे ‘विधा’ बनीं अनेक साहित्यकारों की प्रेरणा

    June 5, 2026

    प्रचारतंत्र के भेंट चढ़ता साहित्यकार – चैतन्य गोपाल

    June 4, 2026

    आत्मा की धीमी लेकिन गहरी आवाज़ : ”बीना”

    May 11, 2026

    तथास्तु : ✍️बीना

    May 17, 2026

    साहित्य36गढ़ देगा प्रतिभाशाली बच्चों को मंच : चैतन्य गोपाल

    May 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Categories

    • हमर माटी | हमर साहित्य
    • आज की कविता
    • साहित्यकार परिचय
    • खबर साहित्य
    • संपादकीय

    LInks

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    About Editor

    Name: – Chaitanya Gopal 

    Email ID: – sahitya36garh@gmail.com

    Contact Number: – +91 7415 233 154

    Address: – Office Sahitya36garh, Laxmi Niwas Building. Ground Floor, Juna Bilaspur, 495001

    © 2026 Website Designed by साहित्य36गढ़.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.