Close Menu
साहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारीसाहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Андрій Яковчук Нетішин: практичні ситуації та корисні рішення
    • वक्ता मंच रायपुर ने नवोदित रचनाकारों को दिया सम्मान, काव्य गोष्ठी में बिखरे साहित्य के रंग
    • सवाल सिर्फ आंदोलन का नहीं – चैतन्य गोपाल
    • ‘कॉकरोच’ को पड़ा थप्पड़, और बेनकाब हुई हमारी दोहरी मानसिकता
    • संसार मांस का भूखा : ✍️ cosmic Whale
    • चल दिस हमर भोको लोलो रैपर “एप्पी राजा”|छत्तीसगढ़ महतारी के बेटा अमर रही
    • पर्व का स्वाद : डॉ सरोज दुबे “विधा”
    • लोकप्रियता किसकी? कवि की या कविता की : चैतन्य गोपाल
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Contact
    Facebook X (Twitter) Instagram
    साहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारीसाहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारी
    Subscribe
    Wednesday, November 4
    • Home
    • हमर माटी | हमर साहित्य
    • आज की कविता
    • साहित्यकार परिचय
    • खबर साहित्य
    • संपादकीय
    साहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारीसाहित्य छत्तीसगढ़ – हमर माटी हमर चिन्हारी
    Home»खबर साहित्य

    उभरती प्रतिभाओं को मिला मंच “HEAVEN WRITES” का एक और सफल कार्यक्रम

    sahitya36garh 01By sahitya36garh 01May 25, 2026Updated:May 27, 2026 खबर साहित्य No Comments3 Mins Read
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Threads Copy Link

    रायपुर वृंदावन हॉल में रविवार 24 मई को “Heaven Writes” द्वारा एक सफल साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    “हेवन राइट्स” केवल एक साहित्यिक मंच नहीं, बल्कि उन सपनों की आवाज़ है जिन्हें अक्सर बड़े मंचों तक पहुँचने का अवसर नहीं मिल पाता। यह ऐसा मंच है जो नए कलाकारों और साहित्य प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। इसके संस्थापक पार्थो मिस्त्री हैं, जो जिला कांकेर के पखांजूर क्षेत्र से आते हैं। छोटे से स्थान से होने के बावजूद उनका हौसला और सोच बेहद बड़ी है। समाजसेवा की भावना के साथ वे लगातार उभरते कलाकारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, ताकि कोई भी प्रतिभा पीछे न रह जाए।इस मंच के सहसंस्थापक श्री कुश हैं, जो हर परिस्थिति में इस प्रयास का साथ निभाते हैं। दोनों मिलकर “हेवन राइट्स” को एक ऐसे परिवार के रूप में विकसित कर रहे हैं जहाँ कला और साहित्य को सम्मान मिलता है।“Heaven Writes” पर कविता, ग़ज़ल, लेख, विचार, गायन और हास्य कला—सभी का स्वागत किया जाता है। यह मंच केवल लेखकों तक सीमित नहीं है, बल्कि गायकों और हास्य कलाकारों को भी अपनी प्रस्तुति देने का अवसर देता है।

    heaven writes

    मंच का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाओं को सही पहचान और मंच प्रदान करना है जो मुख्यधारा तक नहीं पहुँच पातीं, ताकि उनकी कला अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।आज के समय में ऐसे मंच समाज के लिए प्रेरणा हैं, क्योंकि वे प्रतिभा को पहचान देने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी देते हैं। “Heaven Writes” वास्तव में उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण है जो अपनी कला को दुनिया तक पहुँचाना चाहते हैं।

    इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान से आए साहित्यकार सुनील यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम ने कविता, ग़ज़ल, संगीत और कहानी के माध्यम से दर्शकों को भावनाओं के विभिन्न रंगों से रूबरू कराया।
    कार्यक्रम की शुरुआत “Heaven Writes” के संस्थापक पार्थो मिस्त्री द्वारा की गई। पार्थो जी, जो स्वयं एक लेखक और कवि हैं, ने मंच संचालन के साथ अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर माहौल को साहित्यिक रंग में रंग दिया। इसके बाद गिटारिस्ट एवं सिंगर आकाश ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
    कार्यक्रम में कलाकार आशीष ने एक भावनात्मक कहानी सुनाकर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। वहीं प्रसिद्ध ग़ज़लकार खुमार निर्मल, जो रेख्ता जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के एलुमनाई भी हैं, ने अपनी ग़ज़लों से श्रोताओं का मन मोह लिया। छत्तीसगढ़ में “वायरल पाजी” के नाम से प्रसिद्ध रंजीत पाजी ने भी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में विशेष रंग भरा।
    इसके अलावा कार्यक्रम में अनिल चनदानी,हिमांशु,अनवर, शमा परवीन, सुल्तान जयदेव, खिज़र, भयजीत, रवि, कुश एवं निकिता साहू सहित अनेक साहित्यकारों और कलाकारों ने सहभागिता निभाई।
    “Heaven Writes” लगातार नए और उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करने का कार्य कर रहा है। यह आयोजन इस बात का प्रमाण रहा कि छोटे शहरों और कस्बों में भी साहित्य और कला के प्रति गहरी संवेदनशीलता और उत्साह मौजूद है।
    heaven writes से जुड़ने के लिए आप इंस्टाग्राम हैंडल  HEAVEN WRITES और इसके संस्थापक पार्थो मिस्त्री जी से संपर्क कर सकते हैं 

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Threads Telegram Copy Link
    sahitya36garh 01
    • Website

    Keep Reading

    Андрій Яковчук Нетішин: практичні ситуації та корисні рішення

    वक्ता मंच रायपुर ने नवोदित रचनाकारों को दिया सम्मान, काव्य गोष्ठी में बिखरे साहित्य के रंग

    चल दिस हमर भोको लोलो रैपर “एप्पी राजा”|छत्तीसगढ़ महतारी के बेटा अमर रही

    बशीर बद्र सिर्फ़ शायर नहीं,रिश्तों की नरम धूप हैं : बीना

    साहित्य साधना से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, डॉ. सरोज दुबे ‘विधा’ बनीं अनेक साहित्यकारों की प्रेरणा

    मोर सपना के छत्तीसगढ़ : कवि विजय चतुर्वेदी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Read More

    वक्ता मंच रायपुर ने नवोदित रचनाकारों को दिया सम्मान, काव्य गोष्ठी में बिखरे साहित्य के रंग

    July 22, 2026

    मोर सपना के छत्तीसगढ़ : कवि विजय चतुर्वेदी

    May 26, 2026

    संसार मांस का भूखा : ✍️ cosmic Whale

    June 19, 2026

    हमर माटी | हमर कैलेण्डर : साहित्यकार ईश्वर साहू “बंधी” के छत्तीसगढ़ी पंचांग

    May 14, 2026

    सवाल सिर्फ आंदोलन का नहीं – चैतन्य गोपाल

    July 18, 2026

    उभरती प्रतिभाओं को मिला मंच “HEAVEN WRITES” का एक और सफल कार्यक्रम

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Categories

    • हमर माटी | हमर साहित्य
    • आज की कविता
    • साहित्यकार परिचय
    • खबर साहित्य
    • संपादकीय

    LInks

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    About Editor

    Name: – Chaitanya Gopal 

    Email ID: – sahitya36garh@gmail.com

    Contact Number: – +91 7415 233 154

    Address: – Office Sahitya36garh, Laxmi Niwas Building. Ground Floor, Juna Bilaspur, 495001

    © 2026 Website Designed by साहित्य36गढ़.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.